SSC GD – Smart Student Life https://www.smartstudentlife.com A one stop place for students to get guidance about their career and education Wed, 17 Sep 2025 07:41:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.smartstudentlife.com/wp-content/uploads/2024/07/Smart-Student-Life-Icon-150x150.png SSC GD – Smart Student Life https://www.smartstudentlife.com 32 32 SSS GD क्या है? Eligibility,भर्ती, परीक्षा, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और सैलरी https://www.smartstudentlife.com/sss-gd-kya-hai-eligibility-bharti-syllabus-salary-exam/ https://www.smartstudentlife.com/sss-gd-kya-hai-eligibility-bharti-syllabus-salary-exam/#respond Tue, 16 Sep 2025 12:10:55 +0000 https://www.smartstudentlife.com/?p=345 Read more]]> भारत के सुरक्षा बलों में कार्य करना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का एक महान अवसर है। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण अवसर को प्रदान करता है SSC GD (Staff Selection Commission General Duty) भर्ती परीक्षा, जिसके माध्यम से भारत सरकार के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा बलों – जैसे BSF, CISF, CRPF, ITBP, और SSB – में योग्य और देशभक्त युवाओं की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा न केवल युवाओं को एक स्थायी और सम्मानजनक रोजगार का अवसर देती है, बल्कि उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी सौंपती है। यह लेख SSC GD से जुड़ी पूरी जानकारी, परीक्षा प्रक्रिया, तैयारी के टिप्स, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, सैलरी और इससे जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है।

1. SSC GD क्या है?

SSC GD एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न अर्धसैनिक बलों (CAPFs) में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल (General Duty Constable) की भर्ती करना है। SSC GD एक बेहतरीन अवसर है उन युवाओं के लिए जो भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियों में नौकरी करना चाहते हैं। थोड़ी सी मेहनत और सही दिशा में तैयारी से यह परीक्षा पास की जा सकती है।

2. SSC GD की फुल फॉर्म

SSC GD का फुल फॉर्म है – Staff Selection Commission : General Duty.

3. SSC GD भर्ती का उद्देश्य

SSC GD का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, NIA, SSF जैसी सुरक्षा बलों में जवानों की भर्ती करना है। ये जवान देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।

4. SSC GD के लिए योग्यता (Eligibility)

  • राष्ट्रीयता :- भारतीय नागरिक होना आवश्यक है
  • अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा :- 18 से 23 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)
  • शारीरिक मापदंड :- पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग-अलग मानदंड होते हैं (ऊंचाई, छाती, दौड़ आदि)

5. SSC GD परीक्षा पैटर्न

SSC GD की परीक्षा तीन चरणों में होती विभाजित होती है:

चरण विवरण
CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 80 प्रश्न, 160 अंक, 1 घंटा, 0.25 नेगेटिव मार्किंग
PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) पुरुष: 5 किमी 24 मिनट, महिला: 1.6 किमी 8.5 मिनट
PST (शारीरिक मानक परीक्षण) ऊंचाई, वजन, छाती, दृष्टि
Document Verification शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों की जांच

 

इस चरण में दौड़ का परीक्षण होता है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मानदंड होते हैं:

पुरुष उम्मीदवार दौड़: 5 किलो मीटर 24 मिनट में पूरी करनी होती है

महिला उम्मीदवार: 1.6 किमी दौड़ 8.5 मिनट में पूरी करनी होती है Note: कुछ क्षेत्रों के लिए दौड़ की दूरी और समय में छूट दी जाती

शारीरिक मानक परीक्षण (PST):

SSC GD के लिए शारीरिक योग्यता निम्नलिखित हैं:

पैरामीटर पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
ऊंचाई 170 सेमी 157 सेमी
वजन आयु और ऊंचाई के अनुसार आयु और ऊंचाई के अनुसार
छाती 80 (फुलाकर 85 सेमी) लागू नहीं
दृष्टि 6/6, कोई चश्मा नहीं 6/6, कोई चश्मा नहीं

 

इन शारीरिक योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार एसएससी जीडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):

इसमें उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच होती है।

फिजिकल टेस्ट (PET/PST):

दौड़, ऊंचाई, छाती मापन, वजन आदि

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

6. SSC GD सिलेबस 2025

SSC GD (General Duty) Constable परीक्षा का सिलेबस चार मुख्य भागों में बंटा होता है। यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, NIA, SSF और Assam Rifles में कांस्टेबल पदों के लिए कराई जाती है।

General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति):

  • Analogies (समानता)
  • Similarities and Differences (समानता और भिन्नता)
  • Spatial Visualization (स्थानिक दृश्य)
  • Spatial Orientation (स्थानिक अभिविन्यास
  • Visual Memory (दृश्य स्मृति)
  • Discrimination (भेदभाव)
  • Observation (पर्यवेक्षण)
  • Relationship concepts (संबंध अवधारणाएं)
  • Arithmetic Reasoning (अंकगणितीय तर्क)
  • Figural Classification (आकृति वर्गीकरण)
  • Coding and Decoding (कोडिंग-डीकोडिंग)

General Knowledge & General Awareness (सामान्य ज्ञान और जागरूकता):

  • करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय संविधान
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • सामान्य राजनीति
  • पर्यावरणीय मुद्दे
  • भारत और उसके पड़ोसी देश

Elementary Mathematics (प्रारंभिक गणित):

  • संख्या पद्धति (Number System)
  • पूर्ण संख्या, दशमलव, भिन्न
  • प्रतिशत
  • औसत
  • अनुपात और समानुपात
  • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • समय और कार्य
  • समय, दूरी और गति
  • तालिका और ग्राफ़ की व्याख्या

English/Hindi (अंग्रेज़ी / हिंदी):

कैंडिडेट को इनमें से किसी एक भाषा का विकल्प चुनना होता है)

हिंदी के लिए:

  • पर्यायवाची / विलोम
  • समास, संधि
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • वाक्य संशोधन
  • अपठित गद्यांश
  • वर्तनी
  • काल, लिंग, वचन

अंग्रेज़ी के लिए:

  • Comprehension Passage
  • Fill in the Blanks
  • Error Spotting
  • Synonyms & Antonyms
  • One-word Substitution
  • Sentence Improvement
  • Spellings
  • Tenses, Articles, Prepositions

7. SSC GD चयन प्रक्रिया

  • CBT (ऑनलाइन टेस्ट)
  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Physical Standard Test (PST)
  • Medical Examination
  • Document Verification

SSC GD Eligibility, Salary, Exam Pattern, Syllabus

8. SSC GD में कौन-कौन सी फोर्सेस आती हैं?

 

फोर्स का नाम मुख्य कार्य
BSF (Border Security Force) Border Security
CISF (Central Industrial Security Force) Industrial & Airport Security
CRPF (Central Reserve Police Force) Law & Order/Internal Security
ITBP (Indo Tibetan Border Police) Border Security (Tibet)
SSB (Sashastra Seema Bal) Nepal & Bhutan Border Security
NIA (National Investigation Agency) Investigation
SSF (Secretariat Security Force) Secretariat Security
Assam Rifles Northeast Security

9. SSC GD की सैलरी

SSC GD (General Duty) Constable की नौकरी में शुरुआती महीने की सैलरी लगभग ₹23,000 से ₹28,000 के बीच होती है। या 21,700 से ₹69,100 प्रति माह राशि तक  अलग-अलग बलों (जैसे BSF, CISF, CRPF आदि) और तैनाती स्थान (जैसे सामान्य क्षेत्र, कठिन क्षेत्र, मेट्रो सिटी) के अनुसार थोड़ी बहुत अलग हो सकती है। साथ ही अन्य बहुत से लाभ भी मिलते है जैसे-

अन्य लाभ:

  • सरकारी आवास (या HRA)
  • मेडिकल सुविधाएँ
  • पेंशन (अगर पुरानी योजना हो)
  • सुरक्षा भत्ता
  • कैन्टीन सुविधाएँ

इसके अलावा अन्य भत्ते जैसे HRA, TA, ड्रेस अलाउंस भी मिलते हैं।

10. SSC GD की ट्रेनिंग

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी नियुक्ति के बाद संबंधित फोर्स के ट्रेनिंग सेंटर में कुछ महीनों की कठोर ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और हथियारों की ट्रेनिंग शामिल होती है।

11. SSC GD में  सबसे अच्छी पोस्ट

SSC GD (General Duty) में सबसे अच्छी पोस्ट की बात करें तो यह आपकी पसंद, रुचि, और कैरियर ग्रोथ की इच्छा पर निर्भर करता है। लेकिन सामान्य रूप से “BSF (Border Security Force)” और “ITBP (Indo-Tibetan Border Police)” को टॉप पोस्ट्स माना जाता है।

BSF (Border Security Force)

सबसे बड़ा फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी, प्रमोशन के अच्छे मौके एवं सुविधाएँ अच्छी हैं

ITBP (Indo-Tibetan Border Police)

ऊँचाई वाले इलाकों में तैनाती होती है, डिसिप्लिन और ट्रेनिंग बहुत मजबूत

SSB (Sashastra Seema Bal)

नेपाल और भूटान बॉर्डर पर तैनाती, फिजिकल वर्क कम होता है BSF या ITBP के मुकाबलेl

CISF (Central Industrial Security Force)

इंडस्ट्रियल एरिया और एयरपोर्ट पर पोस्टिंग, शहरों में तैनाती ज्यादा मिलती है Duty relatively आरामदायक मानी जाती है

CRPF (Central Reserve Police Force)

यह सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल, Law & Order में तैनाती, इसमें ड्यूटी थोड़ी कठिन मानी जाती है

Conclusion:

  • BSF और ITBP में एडवेंचर और ग्रोथ दोनों अच्छे हैं।
  • CISF शहरों में तैनाती और relatively आराम वाली पोस्ट है।
  • अगर आप बॉर्डर ड्यूटी पसंद करते हैं, तो BSF/ITBP बेहतर हैं।
  • अगर आराम और फैमिली लाइफ को प्राथमिकता है, तो CISF बेहतर हो सकती है। आप किस तरह की लाइफस्टाइल पसंद करते हैं – इस पर निर्भर करता है कि “सबसे अच्छी पोस्ट” आपके लिए कौन सी होगी।

12. SSC GD के लिए तैयारी कैसे करें?

  • NCERT की किताबों से बेसिक क्लियर करें
  • मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें
  • शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखें
  • नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन पर जोर दें

13. SSC GD का फॉर्म कहाँ भरें ? SSC GD का फॉर्म कहाँ मिलता है ?

SSC GD का फॉर्म SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर मिलेगी और SSC GD से संभंधित सारी घोषणाएं एवं सुचना पत्र भी वहीँ आप को प्राप्त होंगे।

14. SSC GD FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. SSC GD के लिए योग्यता क्या है?

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए। आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष (आरक्षण श्रेणी के अनुसार छूट मिलती है)।

2. SSC GD परीक्षा में कितने चरण होते हैं?

    • Computer Based Exam (CBT)
    • Physical Efficiency Test (PET)
    • Physical Standard Test (PST)
    • Medical Test , Document Verification

3. SSC GD का सिलेबस क्या होता है?

    • General Intelligence & Reasoning
    • General Knowledge & General Awareness
    • Elementary Mathematics
    • English/Hindi

4. SSC GD की परीक्षा कितने नंबर की होती है?

CBT परीक्षा 80 नंबर की होती है, जिसमें 80 प्रश्न होते हैं (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)।

5. क्या SSC GD में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती होती है।

6. क्या महिला उम्मीदवार SSC GD के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिलाएं भी SSC GD के लिए पात्र हैं और वे कुछ बलों जैसे CISF, CRPF आदि में भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।

7. SSC GD परीक्षा कब आयोजित होती है?

एमएससी जीडी परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस परीक्षा के लिए अधिसूचना आम तौर पर सितंबर में जारी की जाती है, और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। परीक्षा की तारीखें अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन यह आमतौर पर फरवरी में आयोजित की जाती है।


 

]]>
https://www.smartstudentlife.com/sss-gd-kya-hai-eligibility-bharti-syllabus-salary-exam/feed/ 0